पैसे के अभाव में अब इलाज संभव : डॉ. के.पी. गुप्ता

By Liberal Media

Published On:

Date:

● सुधीर गुप्ता
Liberal Media
जलालाबाद (शाहजहांपुर)।

ग्राम पंचायत रुस्तमपुर में अर्नब सर्जिकेयर हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर लगाया गया। शिविर में लगभग 130 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाएं दी गईं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि जलालाबाद में प्रत्येक रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जिससे गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों को इलाज की सुविधा मिल सकेगी। शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य सरोज देवी द्वारा किया गया, इस दौरान ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights