चंदौली: कंटेनर वाहन से 1809 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, अनुमानित कीमत 20 लाख

By Liberal Media

Published On:

Date:

थाना चंदौली पुलिस ने मिनी कंटेनर वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। रात की गश्त के दौरान चौकी नवही के पास मुखबिर की सूचना पर जांच की गई। वाहन में 375 एमएल की 83 पेटी और 750 एमएल की 118 पेटी शराब मिली, कुल 1809 लीटर शराब जब्त की गई।

ई-चालान जांच में वाहन स्वामी पंकज बघेल (ग्वालियर) पाया गया। पुलिस ने धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन सीज कर लिया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights