हमीरपुर: इंस्ट्राग्राम पोस्ट पर दो पक्षों में जमकर झगड़ा, 6 घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में इंस्ट्राग्राम पर साझा पोस्ट को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने सड़कों पर लाठी-डंडे और पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला किया। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से एक को गंभीर स्थिति में कानपुर रेफर किया गया।

घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights