वाराणसी: कैथोर गाँव में महिला की नृशंस हत्या, गैंगरेप के बाद चेहरा कुचलने की आशंका

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणसी के थाना चोलापुर अंतर्गत कैथोर गाँव में रविवार सुबह बगीचे में रखे बाजरे के ढेर में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र लगभग 25-30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला के चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया है और दोनों पैर तोड़ दिए गए, जिससे गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है।

महिला के हाथ पर टैटू (‘GP’ और ‘PL’) और पहनावे के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदा महिलाओं की सूची खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights