संघ शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन व भव्य कलश यात्रा का आयोजन

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणासी: संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में शहावाबाद, राजातालाब में हिंदू सम्मेलन एवं भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी और जय श्रीराम के नारों से माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर शिव धाम मंदिर पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक रमेश जी ने हिंदू समाज में एकता बनाए रखने और जातिगत विभाजन से बचने का संदेश दिया। ग्राम प्रधान मनीष जायसवाल व दीपक जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights