मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय त्रिपाठी चित्र मंदिर स्थित फैशन प्लस मॉल में रविवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने समृद्धि को प्रथम, अर्चना साहनी को द्वितीय और शिवांगी शर्मा को तृतीय स्थान प्रदान किया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
एरिया मैनेजर संजय पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की कला और आत्मविश्वास बढ़ता है। विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में फैशन प्लस मॉल के प्रबंधक अभय कुमार सिंह और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।









