मऊ: श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह यज्ञ का भव्य शुभारंभ

By Liberal Media

Published On:

Date:

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर से रविवार को श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। हाथी-घोड़े, रथ-डीजे और गाजे-बाजे के साथ यात्रा तमसा नदी के रामघाट तक पहुँची, जहाँ विधि-विधान से वरुण पूजन किया गया।

यज्ञ का संचालन प्रख्यात शांकर संन्यासी परमहंस परिव्राजकाचार्य स्वामी ज्ञानानंद सरस्वतीजी महाराज करेंगे। मुख्य यजमान युवराज पंकज सिंह एवं उनकी पत्नी जूही सिंह ने वरुण पूजन किया। सोमवार से रविवार तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5:30 बजे तक कथा का आयोजन होगा। सैकड़ों श्रद्धालु और कन्याएं कलश स्थापना में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights