बलिया: नीतीश कुमार और संजय निषाद पर FIR की मांग, रसड़ा कोतवाली में तहरीर

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया, रसड़ा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश महासचिव जावेद अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोतवाली रसड़ा पहुंचकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

आरोप है कि बिहार के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नीतीश कुमार द्वारा मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया और संजय निषाद के कथित बयान ने समुदाय में आक्रोश बढ़ाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं की ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights