बलिया: सिकंदरपुर बस स्टैंड से थाने तक की सड़क बदहाली से परेशान लोग, एक सप्ताह में मरम्मत का आश्वासन

By Liberal Media

Published On:

Date:

सिकंदरपुर, बलिया। बस स्टैंड चौराहे से थाना तक जाने वाला मुख्य मार्ग गड्ढों और टूट-फूट की समस्या से जूझ रहा है। ‘हर घर नल योजना’ के तहत कुछ माह पूर्व बिछाई गई पाइपलाइन के बाद सड़क समतल न किए जाने से मार्ग खतरनाक बन गया है। दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार और पैदल चलने वाले दैनिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन ने कई बार संबंधित विभाग और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को पीडी इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में ठेकेदार से संपर्क कर एक सप्ताह में सड़क मरम्मत कराने का आश्वासन लिया गया। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि तय समय में मरम्मत नहीं हुई तो स्थानीय लोग स्वयं सड़क निर्माण कर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

बैठक में डॉ. उमेश चंद, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. चेतन सिंह, अजय वर्मा, रवि गुप्ता, शिवजी, राजेश्वर, बदरे आलम, राजेश सोनी, श्रीराम राय सहित दर्जनों नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights