सिकंदरपुर, बलिया। ग्राम सभा कठौड़ा में रविवार को मानव कल्याण परिषद के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ परिषद के संस्थापक पुष्कर राय मोनू द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कुल 1025 मरीजों की जांच की गई, जिसमें आंख, कान, घुटना, पेट, शुगर, बीपी सहित अन्य सामान्य बीमारियों से संबंधित परीक्षण किए गए। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क प्रदान की गईं।
शिविर में डॉ. संदीप राय, डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. मनिंदर राय, डॉ. राघवेन्द्र राय, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. दिनेश, डॉ. अमित यादव और डॉ. अजय कुमार भारती सहित कई अनुभवी चिकित्सक मौजूद रहे। परिषद के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
पुष्कर राय मोनू ने बताया कि परिषद का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है और भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।









