बलिया। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित बलिया नगर विधानसभा की विधायक खेल स्पर्धा का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबॉल, एथलेटिक्स और कुश्ती जैसी खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सब-जूनियर फुटबॉल बालक वर्ग में मिड्डी की टीम विजेता बनी।
बालिका सब-जूनियर 100 मीटर दौड़ में निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर 100 मीटर बालिका वर्ग में बंदना रजक विजेता रहीं। बालक सब-जूनियर 800 मीटर दौड़ में अमित कुमार और जूनियर 1500 मीटर में संदीप ठाकुर ने शीर्ष स्थान हासिल किया। कुश्ती जूनियर वर्ग 57 किग्रा बालक में कमलेश यादव और बालिका वर्ग 57 किग्रा में संजना वर्मा प्रथम रहीं।
कबड्डी में सब-जूनियर बालिका वर्ग में बलिया नगर और सीनियर बालिका वर्ग में स्टेडियम बलिया की टीम विजेता बनी। उद्घाटन परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि हर्ष नारायण सिंह ने किया। विजेताओं को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।








