बलिया: जेएनसीयू स्थापना दिवस पर खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित द्वि-दिवसीय समारोह का शुभारंभ रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। पहले दिन प्रातः सत्र में पारंपरिक खेल समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्राध्यापक और विद्यार्थी वॉलीबाल, खो-खो, रस्साकशी और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिए। खेल समारोह का उद्घाटन गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. नसीम अहमद और प्रो. आर.के. सिंह ने किया। आयोजन क्रीड़ा समिति द्वारा किया गया, जिसके समन्वयक डॉ. विवेक यादव रहे।

अपराह्न सत्र में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश अनिल झा, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश पुनीत गुप्ता, सीजेएम शैलेश पाण्डेय और एडीएम रंजीत राम गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपरा, संस्कार और पहचान को जीवंत रखते हैं तथा समाज में एकता और सृजनात्मकता को सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights