बलिया: राजनीतिक चेतना से ही साहू समाज का विकास संभव – राकेश राठौर

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। साहू हितकारी समिति बलिया द्वारा शहर के आशीर्वाद गार्डन में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राकेश राठौर रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व खनन मंत्री सिद्ध गोपाल साहू और विशेष जिला जज लखनऊ अरुण कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विजय शंकर गुप्ता ने किया, जबकि अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने संभाली।

मुख्य अतिथि राकेश राठौर ने कहा कि राजनीतिक चेतना से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। समाज को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी होगी, तभी वह आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए युवाओं को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू ने कहा कि समाज ने प्रगति की है, लेकिन अभी और प्रयासों की आवश्यकता है। विशेष जिला जज अरुण कुमार गुप्ता ने शिक्षा को समाज के उत्थान का प्रमुख माध्यम बताया।

इस अवसर पर समिति के बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास मुख्य अतिथि ने किया। समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन हुआ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights