डॉ. एकिका बनीं प्रतिष्ठित एमआरसीओजी की सदस्य

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ। जनपद की प्रसिद्ध बांझपन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एकिका सिंह को चिकित्सा क्षेत्र की विश्वस्तरीय प्रतिष्ठित संस्था एमआरसीओजी (MRCOG) की सदस्य घोषित किया गया है। यह सम्मान यूनाइटेड किंगडम, लंदन स्थित रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्सट्रेटिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट द्वारा प्रदान किया गया।

एमआरसीओजी की सदस्यता के लिए तीन चरणों की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है, जो महिला स्वास्थ्य से जुड़े उन्नत ज्ञान और नैदानिक कौशल का प्रतीक मानी जाती है। इस उपलब्धि पर शारदा नारायण हॉस्पिटल में प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमभूषण महाराज ने डॉ. एकिका सिंह और डॉ. संजय सिंह को सम्मानित कर बधाई दी।

लायंस क्लब, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ओम कोशिश संस्था, मानवाधिकार संगठन सहित कई संस्थाओं, चिकित्सकों और समाजसेवियों ने इसे जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights