जनपद के लाल आईपीएल में दिखाएंगे कमाल : डॉ. संजय सिंह

By Liberal Media

Published On:

मऊ। आईपीएल ऑक्शन में दो बड़ी फ्रेंचाइजी द्वारा जनपद के दो युवाओं के चयन पर जिला क्रिकेट संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने बताया कि इमिलियाडीह निवासी रवि सिंह को राजस्थान रॉयल्स और कैथवली निवासी मंगेश यादव को रॉयल चैलेंजर बैंगलूरु ने खरीदा है, जिससे पूरे जिले में खुशी की लहर है।

डॉ. सिंह ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर देश की प्रतिष्ठित आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेलना जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि जिला क्रिकेट संघ खिलाड़ियों के विकास और उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है। रवि सिंह और मंगेश यादव के चयन से अन्य खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ेगा। दोनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights