निजामाबाद (आजमगढ़)। बहुजन समाज पार्टी आजमगढ़ के मंडल कोऑर्डिनेटर ओंकार शास्त्री के नेतृत्व में शनिवार को तहसील क्षेत्र के केरोवां, चकरोवां, दिलौरी, शेखपुर दाऊद व बृथ गांवों के विभिन्न बूथों पर एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान बूथ कमेटी पदाधिकारियों, बीएलओ व बीएलए से संपर्क कर शत-प्रतिशत मतदाताओं का एसआईआर कार्य पूरा कराने पर जोर दिया गया। ओंकार शास्त्री ने कहा कि मतदाता सूची दुरुस्त होने से लोकतंत्र मजबूत होगा और 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाकर बहन कुमारी मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जा सकेगा।
अभियान में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, दीदारगंज विधानसभा सचिव रतन भारती, सेक्टर अध्यक्ष कुलदीप, डॉ. कमलेश, जयप्रकाश, विनोद कुमार प्रधान, दिलीप कुमार, प्रेमचंद, श्यामलाल, जगदीश बौद्ध सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।









