ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली। बरेली–पीलीभीत हाईवे पर शनिवार रात थाना हाफिजगंज क्षेत्र के सिथरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में पीलीभीत जिले के अजीतडांडी गांव निवासी 31 वर्षीय प्रेमपाल और 17 वर्षीय सुनील कुमार की मौके पर ही जान चली गई। वहीं 18 वर्षीय गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी नवाबगंज से जिला अस्पताल रेफर किया गया, बाद में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights