हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के नगला बढ़ गांव में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने दो युवकों को घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट के बाद दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।









