कन्नौज। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव की करीब 8 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की पांच संपत्तियों को प्रशासन ने कुर्क कर लिया। डीएम कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ मुनादी कराकर संपत्तियों की कुर्की की गई। कुर्क की गई संपत्तियां सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरंद नगर स्थित हाते से शुरू हुईं, जिन्हें नायब तहसीलदार को सुपुर्द कर दिया गया।
बताया गया है कि नवाब सिंह यादव पिछले करीब एक वर्ष से गैंगस्टर के आरोप में बांदा जेल में बंद हैं।









