रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर। रुद्रपुर की आवास विकास कॉलोनी में दबंगों ने कटर से ताले काटकर राजबाला नामक महिला के मकान पर कब्जा कर लिया। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसएसपी कार्यालय का रुख किया।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जाधारियों को बाहर निकालने का आदेश दिया। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी है, लेकिन सवाल यह उठता है कि रुद्रपुर में आम आदमी की संपत्ति कितनी सुरक्षित है।









