आजमगढ़। थाना निजामाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी उप-निरीक्षक बनकर शादी करने और लोगों से ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से उप-निरीक्षक की वर्दी, फर्जी आई-कार्ड और कूटरचित नियुक्ति पत्र बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त प्रदीप यादव ने स्वयं को पीएसी सिपाही व उप-निरीक्षक बताकर विवाह किया और दहेज व अन्य बहानों से लाखों रुपये की ठगी की। जांच में उसके पुलिस विभाग से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे वर्दी में धमकाने के दौरान गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।









