बलिया। बेल्थरारोड के चर्चित आयुष यादव हत्याकांड में उभांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चैनपुर बंधे के पास देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने राका समेत पांच शूटरों को गिरफ्तार किया। बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस की कार्रवाई में चार आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, दो तमंचे, हत्या में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक, दो चारपहिया वाहन, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने 13 दिसंबर को आयुष यादव की गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल की। घायल आरोपियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।









