नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ–कानपुर राजमार्ग पर चमरौली मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दशरथ निवासी तिलक नगर, ऐशबाग (लखनऊ) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दशरथ अपनी ससुराल बाबा खेड़ा गांव एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद ई-रिक्शा लेकर निकलते समय चमरौली कट पर सड़क पार करते हुए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के पहिए के नीचे सिर आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रक संख्या UP 21 ET 3496 बताई जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।









