ओवरब्रिज बना हादसों का गवाह, ट्रक 50 फीट नीचे गिरा

By Liberal Media

Published On:

Date:

LiberalMedia
मऊ। जनपद में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सरायलखनसी थाना क्षेत्र स्थित सिकटिया ओवरब्रिज पर अनियंत्रित ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा रात लगभग 1 बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि ट्रक चालक की जान बच गई, हालांकि वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

मऊ ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि चालक बाल-बाल बच गया है। उल्लेखनीय है कि सिकटिया ओवरब्रिज पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है, जहां से पूर्व में भी कई वाहन नीचे गिर चुके हैं। इसके बावजूद पुल की सुरक्षा व्यवस्था और रेलिंग की मजबूती को लेकर अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सिकटिया ओवरब्रिज पर सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights