●शिवांगी प्रिया
LiberalMedia:
बलिया (ब्यूरो)। बेल्थरारोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में आरोग्यम मेगा एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन पूरे उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम शरद चौधरी ने स्कूल डायरेक्टर जे.आर. मिश्र, प्रिंसिपल श्रीमती शिला मिश्र एवं प्रबंधक के.के. मिश्र की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर किया।
खेल महोत्सव के दौरान कबड्डी, एथलेटिक्स, रिले रेस, वॉलीबॉल और खो-खो जैसी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं योगा और ताइक्वांडो के आकर्षक प्रदर्शनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति की सजीव झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोरख पासवान, सपा प्रदेश सचिव आद्यशंकर यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। छात्र खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और खेल भावना की अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की।









