लालगंज: समाधान दिवस में 118 शिकायतें, केवल 17 का निस्तारण

By Liberal Media

Published On:

Date:

आजमगढ़, लालगंज। लालगंज तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 118 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वितीय ने जनता की समस्याएं सुनी और शेष 101 मामलों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

शिकायतों में राजस्व विभाग के 68, पुलिस के 17, विकास विभाग के 6, समाज कल्याण 2, सिचाई 1, नगर पंचायत 2, विद्युत 3, शिक्षा 2, स्वास्थ्य 2, आपूर्ति 4, जलनिगम 2 और अन्य 9 मामले शामिल थे। अधिकारियों को भूमि विवाद सहित सभी समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए गए।

समारोह के अंत में जिलाधिकारी ने 105 जरूरतमंदों में कंबल वितरित किए। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights