हसनपुर: अलीगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

अमरोहा, हसनपुर। अलीगढ़ मार्ग के रुस्तमपुर गांव के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय नईम पुत्र मुकीम की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। काफी देर बाद परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights