हसनपुर: व्यापारी सुरक्षा फोरम में तरुण अग्रवाल बने नगर अध्यक्ष

By Liberal Media

Published On:

Date:

अमरोहा, हसनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान 74/22 की बैठक में सर्वसम्मति से तरुण अग्रवाल को दोबारा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्होंने 10 दिन के भीतर अपनी नगर कार्यकारिणी घोषित कर प्रदेश को सूची भेजने के निर्देश प्राप्त किए।

बैठक शुक्रवार रात मोहल्ला कायस्थान स्थित तरुण अग्रवाल के आवास पर हुई। प्रदेश महामंत्री मुकेश गुप्ता ने तरुण अग्रवाल के पिछले कार्यकाल की सराहना करते हुए नए व्यापारियों को संगठन से जोड़ने और व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण में उनकी भूमिका को उजागर किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री मुकेश गुप्ता, सचिन गुप्ता, पंकज भटनागर, भरत लाल प्रजापति, दीपू गुप्ता, संजीव अग्रवाल और मुकुल अग्रवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights