अमरोहा (हसनपुर): किसानों को यूरिया व एनपीके खाद तुरंत उपलब्ध कराने की मांग

By Liberal Media

Published On:

Date:

अमरोहा। हसनपुर नगर की मंडी समिति में भारतीय किसान यूनियन असली की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने किसानों को तत्काल यूरिया व एनपीके खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई और खाद के साथ किसी भी प्रकार की अन्य दवाइयां थोपने पर रोक लगाने की बात कही।

चौधरी समरपाल सिंह ने 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को पेंशन तथा नियम अनुसार आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की मांग रखी। मंडल महासचिव परम सिंह ने खाद संकट पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। गोवर्धन सिंह ने बिजली बिलों को मीटर रीडिंग के आधार पर जारी करने, स्मार्ट मीटर न लगाने और युवाओं में बढ़ते नशे पर रोक लगाने की आवश्यकता बताई।

बैठक में नगर की सड़कों पर ई-रिक्शाओं की बढ़ती भीड़ से हो रही परेशानी पर भी चिंता जताई गई और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई। पंचायत की अध्यक्षता मुरारी लाल ने की तथा संचालन गोवर्धन सिंह ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights