अमरोहा। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सहसोली में सड़क की बदहाली और जलभराव से त्रस्त ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। बीते दो वर्षों से कीचड़ और पानी से जूझ रहे ग्रामीणों ने शनिवार को कीचड़ भरी सड़क पर उतरकर शासन-प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव से पहले सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो पूरा गांव मतदान का बहिष्कार करेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क आठ गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जो लंबे समय से तालाब बना हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है और बारात तक गांव में आने से कतराती हैं। कीचड़ और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिले।
प्रदर्शन में मनोज कुमार, निरंजन सिंह, विजयपाल सिंह चौहान, राजेश कुमार, आदेश चौहान, मनोहर सिंह, रणवीर चौहान, बलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, गंगा शरण सिंह, मदन चौहान, कमल सिंह चौहान, हरशरण सिंह, राजीव सिंह, राजू प्रजा









