अमरोहा (हसनपुर): नगर के नाले का गंदा पानी खेतों में घुसा, 50 बीघा से अधिक फसल जलमग्न

By Liberal Media

Published On:

Date:

अमरोहा। हसनपुर नगर में नाले के गंदे पानी की समुचित निकासी न होने से किसानों की करीब 50 बीघा गेहूं, सरसों व चारे की फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई। मामला मोहल्ला कोट पश्चिमी खेवान क्षेत्र का है, जहां पूठ रोड स्थित कच्ची पुलिया के पास नगर पालिका के नाले का गंदा पानी खेतों में भर गया।

किसानों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा नाले का रास्ता अवैध रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में घुस गया। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ित किसानों राजेंद्र, विमला, सुशील, मूर्ति, जगत सिंह व विक्रम ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर नाला अवरुद्ध करने वालों पर कार्रवाई, पानी की निकासी का स्थायी समाधान तथा फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की है। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights