कानपुर। बीते दिन ज्वैलर की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार युवकों के पास से दो चांदी की चैन, एक जोड़ी पायल और 6,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
डीसीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी और बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।









