कानपुर। शहर में कई महीनों से सक्रिय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर व्हाइट हाउस के पास पुलिस ने स्विफ्ट कार से 74 किलो गांजा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी मध्यप्रदेश के शहडोल से गांजा लाकर कानपुर व आसपास के जनपदों में सप्लाई करता था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि इस सफलता पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।









