लखनऊ: अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता, वीर सैनिकों का सम्मान और कफ सिरप सिंडिकेट पर सरकार पर हमला

By Liberal Media

Published On:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में देश का नाम रोशन करने वाले वीर सैनिकों रामचंद्र यादव और निहाल सिंह को सम्मानित किया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि रेजांगला युद्ध में जवानों ने आखिरी गोली और आखिरी सांस तक देश की रक्षा की।

अखिलेश यादव ने अहीर रेजिमेंट के गठन और उत्तर प्रदेश में मिलिट्री स्कूल खोलने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने इसे अपने घोषणापत्र में शामिल किया था और आगे भी यह मांग जारी रहेगी।

कफ सिरप सिंडिकेट को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कफ सिरप रैकेट में हजारों करोड़ का खेल हुआ है और सरकार सच्चाई छिपा रही है। उन्होंने मांग की कि चाहे कोई भी शामिल हो, सभी माफियाओं और उनसे जुड़े अधिकारियों पर बुलडोजर कार्रवाई हो।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights