उन्नाव। चर्चित यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी कोलकाता जोन की टीम ने लखनऊ, उन्नाव और दिल्ली में स्थित 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान ईडी को महत्वपूर्ण कागजात, डिजिटल डेटा और बैंकिंग दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। कार्रवाई में अनुराग द्विवेदी से जुड़ी 4 लग्जरी गाड़ियां—लैम्बॉर्गिनी, मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर और थार—सीज की गई हैं। साथ ही करीब 20 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।
जांच में दुबई से जुड़े हवाला और रियल एस्टेट निवेश के सबूत भी सामने आए हैं। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद उन्नाव समेत पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है।









