कानपुर: भीषण ठंड और कोहरे के चलते ट्रेनें लेट, यात्रियों में हालात परेशान

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर। भीषण सर्दी और कोहरे के कारण कानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। वंदेभारत, श्रमशक्ति, राजधानी सहित कई प्रमुख ट्रेनें 3 से 15 घंटे तक देरी से चल रही हैं।

शनिवार को हमसफर एक्सप्रेस 15 घंटे लेट होकर सुबह 9:51 बजे, रीवा एक्सप्रेस सुबह 10:03 बजे और प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह 10 बजे कानपुर पहुंची। देरी के कारण यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लगभग 600 टिकटें कैंसिल की गई हैं। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights