कानपुर एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों का हमला, दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रुकी

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर। कानपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट रनवे पर खड़ी होने के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड के कारण रुक गई। यात्रियों को बसों से विमान तक ले जाया जा रहा था, तभी मधुमक्खियां विमान और रनवे एरिया में फैल गईं।

पैसेंजर्स ने डर के कारण बसों में ही खुद को बंद कर लिया। एयरपोर्ट प्रशासन ने रनवे और विमान के आसपास स्प्रे कर मधुमक्खियों को हटाने में करीब सवा घंटे की मशक्कत की। स्थिति सामान्य होने के बाद फ्लाइट 3:50 बजे 180 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए टेकऑफ कर सकी।

एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि मधुमक्खियां विमान के अंदर नहीं घुसी थीं और क्रू मेंबर्स ने उन्हें बाहर भगा दिया। घटना का वीडियो कुछ विदेशी पैसेंजर्स ने सोशल मीडिया पर साझा किया

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights