फिरोजाबाद: पेमेश्वर गेट पुलिया निर्माण अंतिम चरण में, सदर विधायक मनीष असीजा ने किया निरीक्षण

By Liberal Media

Published On:

Date:

फिरोजाबाद। एक बड़ी परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर सदर विधायक मनीष असीजा स्वयं मौके पर पहुंचे। चंद्रवार गेट पुलिया के बाद अब भव्य पेमेश्वर गेट पुलिया का निर्माण अंतिम चरण में है। कार्य के दौरान रेलवे के दिल्ली–हावड़ा मुख्य ट्रैक पर दो घंटे का शटडाउन लेकर निर्माण कार्य कराया गया।

निरीक्षण के दौरान सदर विधायक ने मजदूरों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत से ही यह कार्य तय समय में पूरा हो सका है। क्षेत्रीय जनता ने भी विधायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिया के निर्माण से अब ग्रामीण क्षेत्र सीधे बाजार से जुड़ेंगे।

स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक मनीष असीजा के 25 वर्षों के राजनीतिक करियर में ऐसे अनेक विकास कार्य पूरे हुए हैं, जो क्षेत्र की पहचान बने हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights