कृषक बीमा योजना में रिश्वत मांगने पर कानूनगो निलंबित

By Liberal Media

Published On:

Date:

घाटमपुर। घाटमपुर तहसील क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाने के एवज में अवैध धनराशि मांगने के आरोप में सजेती क्षेत्र के कानूनगो विशंभर को जिलाधिकारी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप में एक महिला से 15 हजार रुपये की मांग का कथित संवाद सामने आया था। मामले की जांच उपजिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह द्वारा कराई गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर अपर जिलाधिकारी डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने निलंबन की पुष्टि की।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार या अवैध वसूली किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights