आरएसएस प्रांत कार्यवाह रामकेश विजय ने स्वयंसेवकों से लिया परिचय

By Liberal Media

Published On:

Date:

सिकंदरा, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत के प्रांत कार्यवाह रामकेश विजय ने राजपुर खंड की वीर हकीकत राय शाखा का भ्रमण किया। रामलीला मैदान, राजपुर में आयोजित शाखा में घने कोहरे के बावजूद स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक शारीरिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

इसके बाद आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में प्रांत कार्यवाह ने स्वयंसेवकों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 वर्षों की यात्रा पूरी कर रहा है, जो आचरण, अनुशासन और विचार की शक्ति से राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाता है। संघ का मूल मंत्र “व्यक्ति से राष्ट्र की ओर” है।

उन्होंने बताया कि संघ का दर्शन प्रेरणा पर आधारित है, जहां सेवा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का माध्यम बनती है। इस अवसर पर विकास कुलश्रेष्ठ, सोनू, अमन, राघव, रामकुमार सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights