बीएसएफ जवान जमीन बचाने को अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर

By Liberal Media

Published On:

रायबरेली। देश की सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान सुरेंद्र कुमार अपनी ही जमीन बचाने के लिए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है। जवान ने बताया कि उसने 19 नवंबर 2020 को लगभग एक बिसवा जमीन का बैनामा कराया था, जिसका दाखिल-खारिज भी हो चुका है, इसके बावजूद दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

पीड़ित जवान ने विनोद सिंह और सिद्धार्थ सिंह पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। वर्तमान में बीकानेर के खाजूवाला बॉर्डर पर तैनात सुरेंद्र कुमार ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से शिकायत कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

मामला खीरो थाना क्षेत्र के पूरे तिवारी मजरे अखऊपुर गांव का है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights