एम्स रायबरेली में रोबोट की मदद से घुटने का सफल प्रत्यारोपण, रचा नया कीर्तिमान

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली। एम्स रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया गया। इस जटिल सर्जरी की सफलता से मरीज को बेहतर और सटीक इलाज संभव हो सका है।

एम्स की निदेशक डॉ. अमिता जैन ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि रोबोटिक तकनीक से की गई सर्जरी अधिक सुरक्षित, सटीक और प्रभावी होती है। उन्होंने इसे एम्स रायबरेली के लिए चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights