*खेत में रखी करब में आग, सैकड़ों बेल फल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान

By Liberal Media

Published On:

Date:

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव डंडियामई में खेत पर रखी करब (पशुओं का चारा) में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग की चपेट में आकर लगभग 200 पूरी करब जलकर राख हो गई। किसान के अनुसार इस घटना में उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
आग बेल के पेड़ के नीचे लगी, जिससे पेड़ और उस पर लगे सैकड़ों बेल फल भी जलकर खाक हो गए। सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। किसान ने घटना के पीछे सरारती तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights