गोरखपुर, 20 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जनता दर्शन में आई शिकायत पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि ऐसे एजेंटों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ितों का पूरा पैसा वापस कराया जाए।
शनिवार को कड़ाके की ठंड में गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, हर समस्या का प्रभावी निराकरण कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही पर कार्रवाई तय होगी। इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वालों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद देने के भी निर्देश दिए गए।
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश : मुख्यमंत्री
Published On:









