रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावा गांव के पास संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए, जिससे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश की स्थिति बन गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
रायबरेली में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश
Published On:
Date:









