संवाददाता : मयंक शर्मा,
Liberal media Firoabad
फिरोजाबाद में पेमेश्वर गेट पुलिया का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कार्य का निरीक्षण करने स्वयं सदर विधायक मनीष असीजा मौके पर पहुंचे। निर्माण के दौरान रेलवे के दिल्ली–हावड़ा रूट पर दो घंटे का शटडाउन लेकर कार्य कराया गया। विधायक ने श्रमिकों की मेहनत की सराहना की। स्थानीय लोगों ने पुलिया के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार से सीधे जुड़ने की बात कहते हुए विधायक का आभार जताया।









