कन्नौज में एसओजी व पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

कन्नौज। एसओजी टीम और छिबरामऊ पुलिस की बदमाशों से देर रात छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

बताया गया कि बुधवार को एक महिला का अधजला शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला था, जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में कैरदा रोड पर बदमाशों से आमना-सामना हो गया।

मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जिसे छिबरामऊ के 100 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा, वहीं फरार अभियुक्त की तलाश के लिए लगातार छानबीन की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights