मजदूरी पर निकले युवक की संदिग्ध मौत, पड़ोसी गांव में मिला शव

By Liberal Media

Published On:

Date:

छिबरामऊ। मजदूरी करने घर से निकले युवक का अगले दिन सुबह पड़ोसी गांव में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के गांव कांकरकुई निवासी 26 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र शिवपाल गुरुवार सुबह लेंटर डालने के काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

शुक्रवार सुबह मधपुरी गांव में एक मकान के सामने उसका शव पड़ा मिलने की सूचना ग्रामीण ने परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जांच की, जिसमें डॉग स्क्वायड मृतक के साथ काम करने वाले उदयवीर के घर तक पहुंचा। पुलिस ने उदयवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पिता की तहरीर पर उदयवीर और अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक चार बहनों के बीच इकलौता भाई था और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights