16 गेंदों का विस्फोट: हार्दिक पंड्या का ऐतिहासिक धमाका ध्वस्त किये रिकॉर्ड

By Liberal Media

Published On:

Date:


Liberal Media
अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय में हार्दिक ने ऐसा विस्फोट किया, जिसने रिकॉर्ड बुक ही नहीं, आलोचकों की जुबान भी बंद कर दी। महज़ 16 गेंदों में अर्धशतक ठोककर हार्दिक पंड्या भारत में सबसे तेज टी20 अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।
यह पारी सिर्फ आंकड़ों की नहीं, इरादों की थी। मैदान पर उतरते ही हार्दिक ने साफ कर दिया कि यह मुकाबला रन बनाने का नहीं, वर्चस्व स्थापित करने का है। छक्कों-चौकों की बरसात के बीच गेंदबाज बेबस नजर आए और स्टेडियम गूंज उठा। यह ओवरऑल किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज टी20 अर्धशतक है, जबकि भारत में अब तक का सबसे तेज।
गौरतलब है कि इससे पहले सबसे तेज भारतीय टी20 अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था, जिन्होंने 12 गेंदों में यह कारनामा किया था। हार्दिक अब उसी विरासत को नए तेवर, नई आक्रामकता और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाते दिख रहे हैं।
यह पारी एक संदेश है हार्दिक पंड्या सिर्फ ऑलराउंडर नहीं, संकट में भारत का सबसे बड़ा हथियार हैं। चयन, कप्तानी और भरोसे पर उठे हर सवाल का जवाब उन्होंने बल्ले से दे दिया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights