डाइट सोडा सेहत के लिए खतरा, स्ट्रोक का जोखिम बढ़ने की चेतावनी

By Liberal Media

Published On:

Date:

LiberalMedia
नई दिल्ली। डाइट सोडा पीने वालों के लिए यह खबर चिंता बढ़ाने वाली है। न्यूरोलॉजिस्ट एवं ब्रेन एंड नर्वस सिस्टम विशेषज्ञ डॉक्टर क्लिंट स्टील ने डाइट सोडा के नियमित सेवन को स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि डाइट सोडा पीने वालों में अन्य लोगों की तुलना में स्ट्रोक का खतरा कई गुना अधिक हो सकता है।

डॉक्टर स्टील के अनुसार डाइट सोडा में मौजूद कृत्रिम स्वीटनर दिमाग और नर्वस सिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इससे न केवल स्ट्रोक बल्कि डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे डाइट सोडा से दूरी बनाएं और इसके बजाय पानी या प्राकृतिक पेय पदार्थों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights